श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है

  • Shri Ram Ki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai

श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है
करते तुम ही भगवान मेरा नाम हो रहा है।।

पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है
हेयरान है जमाना मंजिल भी मिल रही है।।

करता नहीं मैं कुछ भी सब काम हो रहा है
करते तुम ही भगवान मेरा नाम हो रहा है
श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है।।

तुम साथ हो जो मेरे किस चीज की कमी है
किसी और चीज की अब अंधेरा भी नहीं है।।

तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है
करते तुम ही भगवान मेरा नाम हो रहा है
श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है।।

मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार कैसे पाऊं
टूटी हुई वाणी से गुण कैसे गाऊं
तेरी प्रेरणा से ही सब ये कमाल हो रहा है।।

करते तुम ही भगवान मेरा नाम हो रहा है
श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है।।

मिलते-जुलते भजन...