14 वर्षो बाद अवध में जब लोटे श्रीरामजी

  • 14 Varsh Baad Avadh Mein Jab Laute Sriramji

14 वर्षो बाद अवध में जब लोटे श्रीरामजी
दीपावली से जग मग हो गया सारा धरती धाम जी

तीनो लोक करे जय कारा ले श्री राम का नाम जी
दीपावली से जग मग हो गया सारा धरती धाम जी

पाप अधर्म की हार हो गई रावन का संहार हुआ
सत्ये धर्म की जीत हुई
सुख शान्ति का संसार हुआ
अवध में छाई विरहा वेदना दुःख की काली रात कटी
१४ वर्षो के वनवास की साडे साती आज हटी
लगे स्वर्ग से उची शोभा नगर गली घर ग्राम की
दीपावली से जग मग हो गया सारा धरती धाम जी

घर घर बंधन वार हार और तोरण गए सजाये
सूर्ये वंश की विजय पता का अम्बर तक लहराए
हर्षित हो सब ने पग पग पर मंगल दीप जलाए
सुर नर मुनि जय कार लगाये त्रिबुवन मंगल गाये
तीनो लोक भुवन चोदस सब करते विनय परनाम जी
दीपावली से जग मग हो गया सारा धरती धाम जी

धरा गगन का मन जीवन का सब अधियारा भागा
देवी देव संत मुनि मानव भाग्य सभी का जागा
तन मन दे सुध बुध भूल जे जन जन झूमे नाचे गाये
राजा राम की जय जय बोले जीवन धन्ये बनाये
प्रेम से पुन यश महिमा गाये रघुवर पूरण काम की
दीपावली से जग मग हो गया सारा धरती धाम जी

मिलते-जुलते भजन...