मुझे अपनी शरण में ले लो राम ले लो राम

  • Mujhe Apni Sharan Mein Le Lo Ram Le Lo Ram

मुझे अपनी शरण में ले लो राम ले लो राम
मुझे अपनी शरण में ले लो राम
लोचन मन में जगह ना हो तो
जुगल चरण में ले लो राम ले लो राम
मुझे अपनी शरण में ले लो राम

जीवन देके जाल बिछाया रच के माया नाच नचाया
चिंता मेरी तभी मिटेगी जब चिंतन में ले लो राम ले लो राम
मुझे अपनी शरण में ले लो राम…………

तुमने लाखों पापी तारे मेरी बारी बाज़ी हारे
मेरे पास न पुण्य की पूँजी पद पूजन में ले लो राम ले लो राम
मुझे अपनी शरण में ले लो राम…………

घर घर अटकूं दर दर भटकूं कहाँ कहाँ अपना सर पटकूं
इस जीवन में मिलो न तुम तो राम हे राम मुझे मरण में ले लो राम ले लो राम
मुझे अपनी शरण में ले लो राम………..

मिलते-जुलते भजन...