राम को मांग ले मेरे प्यारे उम्र भर को सहारा मिलेगा

  • Ram Ko Maang Le Mere Pyare Umra Bhar Ko Sahara Chahiye

राम को मांग ले मेरे प्यारे
उम्र भर को सहारा मिलेगा
सिर्फ इनके शरण ही में
सिर्फ इनके शरण ही में तुझको
जिंदगी भर गुजारा मिलेगा
राम को मांग ले मेरे प्यारे ।।

कितना दो हाथों से ले सकेगा
देने वाले की है लाख बांहें
इसकी बांह पकड़ कर तो देखो
खुशनुमा सा नजारा मिलेगा
राम को मांग ले मेरे प्यारे ।।

खुद को तन्हा समझता है तू
कण कण में वह समाया है
दुख में आवाज देकर तो देखो
कौशल्या का दुलारा मिलेगा
राम को मांग ले मेरे प्यारे ।।

रुप नैनो में इनको बसा लो
नाम लेते रहो चलते – फिरते
चाहे तूफां हो या भंवर हो
हर सफर में किनारा मिलेगा
राम को मांग ले मेरे प्यारे
उम्र भर को सहारा मिलेगा ।।

मिलते-जुलते भजन...