रामा रामा रटते रटते

  • Rama Rama Ratate Ratate

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०५
रघुकुल नंदन कब आओगे-०३
शबरी की डगरिया,
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०२
रामा रामा रटते रटते।

मैं शबरी भिलनी की जाई,
भजन भाव नहीं जानु रे-०२
राम तेरे दर्शन के हित,
वन में जीवन पालूं रे-०२
चरणकमल से निर्मल करदो-०३
दासी की झोपड़िया,
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०२
रामा रामा रटते रटते।

रोज सवेरे वन में जाकर,
रास्ता साफ़ कर आती हूँ-०२
अपने प्रभु की खातिर वन से,,
चुन चुन बेर मैं लाती हूँ-०२
मीठे बेरों से भर लायी-०३
भर लायी मैं टोकरिया,
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०२
रामा रामा रटते रटते।

सुन्दर श्याम सलोनी सूरत
नयनन बीच बसाउंगी-०२
पद पंकज रज धर मस्तक में,
चरणों में शीश नवाउंगी-०२
प्रभु जी मुझको भूल गये जो-०३
दासी की खबरिया,
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०३
रघुकुल नंदन कब आओगे-०३
शबरी की डगरिया,
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया-०२
रामा रामा रटते रटते।

और यहाँ पढ़ें: भज मन राम चरण सुखदाई


मिलते-जुलते भजन...