खाओगे राम की तो गाओ भी राम की

  • Khaoge Ram Ki To Gaao Bhi Ram Ki

जिस जिव्हा पे राम नहीं वो जिव्हा है किस काम की
खाओगे राम की तो गाओ भी राम की

एक ही नारा एक ही नाम
जय श्री राम, जय श्री राम

अहिला शबरी गिद्ध जटायु केवट ने भी बोला है
रामायण में तुलसी जी ने राम नाम रस घोला है
राम नाम गर ले ना सका तो काया है किस काम की
खाओगे राम की तो गाओ भी राम की

एक ही नारा एक ही नाम
जय श्री राम, जय श्री राम

हिन्दू के अभिमान हैं राम भारत के सम्मान हैं राम
बच्चा बच्चा बोल रहा है मर्यादा पुरुषोत्तम राम
इसी बात पर जोर लगाकर जय बोलो श्री राम की
खाओगे राम की तो गाओ भी राम की

एक ही नारा एक ही नाम
जय श्री राम, जय श्री राम

पार लगेगा भव से भक्ता राम तेरे होंगे संगी
राम नाम में मगन हुए हैं भक्त शिरोमणि बजरंगी
राम राम जय राम राम जय, राम राम जय राम राम जय
जपले आठों याम की
खाओगे राम की तो गाओ भी राम की

एक ही नारा एक ही नाम
जय श्री राम, जय श्री राम

मिलते-जुलते भजन...