भरोसा हनुमान जी पे है
अब मुझे दुनिया के रिश्तों पे नहीं, भरोसा हनुमान जी पे है,
मेरे सांस का हर एक मोड़, बस उनके नाम पे है,
मुझे हाथों के लकीरों पे नहीं, ना किसी कसम पे या धोखे पे,
मेरा दिल अब सीधा बोलता है, भरोसा हनुमान जी पे है,
मुझे हाथों की लकीरों पे नहीं-०२
भरोसा हनुमान जी पे है-०२
हनुमान जी पे है-०२
जो टूट गया था दिल के अंदर, वो आज संभल गया,
जब नाम लिया उनका मैंने, हर दर्द निकल गया,
मुझे हाथो के लकीरों पे नहीं, ना कोई और सहारा चाहिए,
मेरा जीवन उन्हीं से रौशन,
भरोसा हनुमान जी पे है,
मुझे हाथों की लकीरों पे नहीं-०२
भरोसा हनुमान जी पे है-०२
हनुमान जी पे है-०२
और इस भजन का भी देखें: कब आओगे मेरे हनुमान
जब अँधेरा छाया राहों में और कोई साथ ना था,
उनकी कृपा की एक चिंगारी से, मेरा हर दिन रौशन हुआ,
हर बोझ जो दिल पे था मेरे, वो धीरे धीरे ढल गया,
उनकी धुन में जो खो गया मैं, मुझे खुद से भी प्यार हो गया,
ना दुनिया के झूठे वादों पे, ना अपनों के बदलते रंग पे,
मैंने सबकुछ छोड़ दिया है,
हनुमान के हीं संग पे,
मुझे हाथों की लकीरों पे नहीं-०२
भरोसा हनुमान जी पे है-०२
हनुमान जी पे है-०२
जो लिखा नहीं था किस्मत में, वो भी उन्होंने दे दिया,
मैं जो था एक टुकड़ा मिटटी का, उन्होंने हीरा कर दिया,
मेरे हर आंसू की कीमत, उन्होंने मुस्कान से चुकाई,
मैंने जब भी पुकारा दिल से, उन्होंने हर बार सुनाई,
न डर है अब किसी तूफान का, ना गम किसी अँधेरे का,
जब साया हो हनुमान का, क्या डर है इस जीवन का,
मुझे हाथों की लकीरों पे नहीं-०२
भरोसा हनुमान जी पे है-०२
हनुमान जी पे है-०२
जय जय,
जय जय बजरंगबली की गूँज में मेरी रूह समायी है,
मैं हूँ बस एक कहानी उनकी जो उन्होंने लिखवाई है,
ना मैं हूँ ना मेरा कुछ भी, सबकुछ उनका दान है,
हनुमान के चरणों में हीं, मेरा असली पहचान है,
भरोसा हनुमान जी पे है,
एहसास हनुमान जी पे है,
दिल की हर एक धड़कन भी, हनुमान जी पे है,
मुझे हाथों की लकीरों पे नहीं-०२
भरोसा हनुमान जी पे है-०२
हनुमान जी पे है-०२
हर पल हनुमान जी पे है, मेरा कल हनुमान जी पे है,
जीने मरने का हर फैसला, अब बस हनुमान जी पे है।
