भावों को सुनता है
दर्द की घड़ी, अधरों पर नाम तेरा,
आखिरी सांस तक पुकारे, तुझे लाल तेरा,
कष्ट काल श्याम अपने बाहों में घेरे रहता है,
सच्चे प्रेमी से हीं सेवा लेता है।
दुःख से हारा प्रेमी, जब हो जाता उदास-०२
ना जाने क्यों दिल से, आती है ये आवाज -०२
इनकी शरण में है, फिर क्यों डरता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है।
वो नसीबों वाला है, जिनको श्याम मिला,
वो घर है भाग्यशाली, जिसे श्याम का ध्यान मिला,
ॐ जय श्याम, जय जय श्री श्याम,
वो नसीबों वाला है, जिनको श्याम मिला,
वो घर है भाग्यशाली, जिसे श्याम का ध्यान मिला,
सुख दुःख का पहिया तो चलता रहता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है।
हिम्मत बढ़ जाती है, जब श्याम गाऊं मैं,
हर मुश्किल तो आसान, होता पाऊं मैं,
श्याम मेरे श्याम-०२
हिम्मत बढ़ जाती है, जब श्याम गाऊं मैं,
हर मुश्किल तो आसान, होता पाऊं मैं,
पग पग पे प्रेमी की, रक्षा करता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है।
खाटूश्याम जी के लोकप्रिय भजन: जी लेंगे श्याम तेरी सरकारी में
तू सही कह रहा था, कुछ ना कुछ गलत हो रहा था,
जिस कंपनी में तू जाने वाला था, वो फ्रॉड निकली।
बाबा ने बचा लिया भाई, बाबा ने बचा लिया।
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है।
सच्चे भाव का भूखा, इसे भजन सुनाये जा,
ये सारे जग का मालिक, इसे मीत बनाये जा,
श्याम मेरे श्याम-०२
सच्चे भाव का भूखा, इसे भजन सुनाये जा,
ये सारे जग का मालिक, इसे मीत बनाये जा,
धीमे धीमे से ये, प्रेम पनपता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है,
सच्चे प्रेमी से हीं, सेवा लेता है,
दिखता नहीं, पर संग रहता है,
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है-०३
कई सालो से खोज रहा ठिकाना देखा,
तेरे क़दमों में आसमां का हर सितारा देखा,
दया तेरी तू मेरी सुन रहा है, हर सपना मेरा बुन रहा है,
विपदा की तेज हवा में तेरी मोरछड़ी लहराती है,
भक्ति मेरी हर कठिन वक्त पर, मुझे भरोसे से बहलाती है,
तेरे पैरों के इर्द गिर्द डोलतें, मेरे किस्मत के सितारें,
तार देना मुझे, तेरे लिए कहाँ बड़ा काम है,
और गर्व है मुझे ये कहते हुए कि मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम है।
भावों को सुनता है, कुछ ना कहता है………

