अवसर जैसा हमें मिला जाने फिर ऐसा हो ना हो
अवसर जैसा हमें मिला
जाने फिर ऐसा हो ना हो
रामजी को मन में बसाव
रामजी के बन के रहो।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो।।
अवसर जैसा हमें मिला
जाने फिर ऐसा हो ना हो
रामजी को मन में बसाव
रामजी के बन के रहो।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो
अवसर जैसा हमें मिला।।
पुछो मीरा से जहर का प्याला
कैसे उसे था पिया
कौन सा बल होके जो अटल
जिसका सहारा लिया।।
मीरा ने कहा मैने से सदा
गिरधर नाम है लिया
हरि नाम लिया बस यही किया
यही उपदेश है दिया।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो
अवसर जैसा हमें मिला।।
ध्रुव की कहानी बहुत पुरानी
हमको यही समझाये
छोटा हो या बड़ा
खोटा हो या खरा
प्रभु सबको अपना
सुनके गुहार ध्रुव की पुकार
प्रेम वस दौड़े चले आए।।
प्रभु का भजन हो करके मगन
करता है जो सुख पाये।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो
अवसर जैसा हमें मिला।।
सुनो भाई सुनो रास्ता वो चुनो
प्रभु से हमें मिलवा दे
जीवन की नैय्या ओ रे मेरे भैया
भव पार जो लगवादे
ऐसा ना हो कही दुनिया में यही
और भी हम फसवा दे
संत वही जो भक्त वही जो
भजन का सुख दिलवा दे।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो
अवसर जैसा हमें मिला।।
जाने फिर ऐसा हो ना हो
रामजी को मन में बसाव
रामजी के बन के रहो।।
सिया राम कहो हरे राम कहो
कहो कहो रे सिया राम कहो
अवसर जैसा हमें मिला।।

