तेरी सेवा करूं

  • Teri Seva Karun

बनके तेरा सेवक तेरी सेवा मैं करूं,
सुबहो शाम तेरा नाम लेता रहूं,

बनके तेरा सेवक तेरी सेवा मैं करूं,
सुबहो शाम तेरा नाम लेता रहूं,
मात पिता तुम हो मेरे, जाऊं ना चरणों से दूर तेरे,
दिल का मेरे पूरे अरमान कर दे-०२
सर पे मेरे बाबा तू हाथ रख दे-०३

तुझे जब से जाना, तुझे पहचाना,
तेरा दर बना, तबसे मेरा ठिकाना,

तुझे जब से जाना, तुझे पहचाना,
तेरा दर बना, तबसे मेरा ठिकाना,
संग में तू मेरे चलता रहे,
कृपा की बरसात करता रहे,
बालक हूँ तेरा ये एहसान कर दे-०२
सर पे मेरे बाबा तू हाथ रख दे-०३

और इसे भी देखें: जहाँ गूँजे रामनाम वहीं हनुमान होते हैं

तेरे दर पे आकर, सर को झुकाकर
में धन्य हो गया बाबा, साथ तेरा पाकर,

तेरे दर पे आकर, सर को झुकाकर
में धन्य हो गया बाबा, साथ तेरा पाकर,
तेरे भरोसे नैया चले, गम का अँधेरा पल में टले,
करता रहूं भक्ति ऐसा वरदान दे दे-०२
सर पे मेरे बाबा तू हाथ रख दे-०३
बनके तेरा सेवक तेरी सेवा मैं करूं,
सुबहो शाम तेरा नाम लेता रहूं,
मात पिता तुम हो मेरे, जाऊं ना चरणों से दूर तेरे,
दिल का मेरे पूरे अरमान कर दे-०२
सर पे मेरे बाबा तू हाथ रख दे-०३


मिलते-जुलते भजन...