उलझन में हूँ राह दिखा दो सांवरिया
हे मधुसूदन, हे सखा मुरारी,
मोह के बंधन भारी है भारी,
स्वार्थ की दुनिया, झूठे हैं नाते,
तुझ बिन कान्हा कौन राह दिखाए,
साँसों की माला बिखर रही है,
डोर पकड़ लो अब गिरधारी,
तुम्हारी शरण में खड़ा है सवाली,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे।
जैसे तुमने पार्थ का रथ था स्वयं संभाला,
मेरे मन के अंधियारे में, कर दो अब उजियाला,
जैसे तुमने पार्थ का रथ था स्वयं संभाला,
मेरे मन के अंधियारे में, कर दो अब उजियाला,
माया की ये गहरी धुंध है, सूझे ना कोई किनारा,
हाथ बढाकर थाम लो मुझको, सांवरिया मेरे,
भक्ति का दीप जला दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे।
और इस भजन का भी अवलोकन करें: तुमसे मिलना बातें करना
दुनिया की इस शोर शराबे में भुला अपनी तान,
बंसी की उस मीठी धुन से जगा दो सोया ज्ञान,
दुनिया की इस शोर शराबे में भुला अपनी तान,
बंसी की उस मीठी धुन से जगा दो सोया ज्ञान,
कदम कदम पर ठोकर खायी हार गया हूँ लड़ते,
किस्मत मेरी आज जगा दो, सांवरिया मेरे,
अपना दास बना लो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे।
मोर मुकुट और पीताम्बर की छवि ह्रदय में धारूं,
तुझपे ओ मेरे बांके बिहारी अपना जीवन वारुं ,
एक बार बस प्रेम से तक लो, सांवरिया मेरे,
मन का मेल मिटा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे।
द्रौपदी की जैसे लाज बचायी बनके चीर अनंत,
भक्त वत्सल तुम कहलाते हो कर दो दुखों का अंत,
द्रौपदी की जैसे लाज बचायी बनके चीर अनंत,
भक्त वत्सल तुम कहलाते हो कर दो दुखों का अंत,
मेरे मन का कस मिटा दो, सांवरिया मेरे,
प्रेम की ज्योत जला दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे,
उलझन में हूँ राह दिखा दो, सांवरिया मेरे,
जीवन नैया पार लगा दो, सांवरिया मेरे।