राम के भजने से बेड़ा पार है बिन भजन के ये जन्म बेकार है

  • Ram Ke Bhajne Se Beda Paar Hai Bin Bhajan Ke Ye Janam Bekar Hai

राम के भजने से बेड़ा पार है।।

बिन भजन के ये जन्म बेकार है,
राम के भजने से बेड़ा पार है।।

ये मानुष सुंदर जन्म तुझको मिला,
तुझपे ये भगवान का उपकार है,
बिन भजन के ये जन्म बेकार है,
राम के भजने से बेड़ा पार है।।

झूठ छल तू बेईमानी छोड़ दे,
मोह ममता में फस ना बेकार है,
बिन भजन के ये जन्म बेकार है,
राम के भजने से बेड़ा पार है।।

नाम जिस जिस ने जपा है राम का,
इस जगत में उसका बेड़ा पार है,
बिन भजन के ये जन्म बेकार है,
राम के भजने से बेड़ा पार है।।

मिलते-जुलते भजन...