मेरे विष्णु भगवान

  • Mere Vishnu Bhagwan

जब पूरी दुनिया सो जाती है,
तब भी एक शक्ति हरपल हमारी रक्षा कर रही होती है।
वे है भगवान विष्णु जो अपने भक्तों के दुःख चुपचाप हर लेते हैं,
उनका नाम सुनते हीं दिल को ऐसा सुकून मिलता है,
जैसे थके हुए मन को किनारा मिल गया हो।
आइये प्रेम से गाइये…

मेरे विष्णु भगवान-०३
तू हीं मेरी पहचान,
तेरे चरणों में है मिलती, दिल को सच्ची मुस्कान,
मेरे विष्णु भगवान, तू हीं मेरी पहचान,
तेरे चरणों में मिलती, दिल को सच्ची मुस्कान,
शंख चक्र गदा धारी, तू हीं जग का पालन हारी,
क्षीरसागर में जो विराजे, भक्तों के संकट हरनेवाले,
तेरी कृपा का ना कोई पार, तू हीं सबका पालनहार,
जो भी तेरा ध्यान लगाए, उसकी जीवन महक जाए,
मेरे विष्णु भगवान-०२

कभी राम तो कभी कन्हैया, हर रूप में लगे तू प्यारा,
तेरे नाम की मीठी धुन से मन को मिलता है सहारा,
तेरे चरणों में जो झुके, उसके सब दुख दूर रहे,
तेरे भक्ति की छाया में ,हर सपना पूरा हो जाए,
मेरे विष्णु भगवान-०२

विष्णु भगवान के लोकप्रिय भजन : हर घर वैकुण्ठ धाम

आ आ आ आ…
लक्ष्मी संग बैठे नारायण, भक्तों के तुम हो सहारा,
तेरे बिना सुना ये जीवन, तू हीं मेरा उजियारा,
मेरी बस इतनी अरदास, हर जन्म मिले तेरा साथ,
तेरे नाम का दीप जलाकर, मन मंदिर रौशन कर दूँ,
मेरे विष्णु भगवान-०२

जब-जब दिल घबराया मेरा, तूने हाथ पकड़ संभाला
तेरे नाम की शक्ति ने हीं, हर अँधेरा दूर भगाया,
तेरे भक्ति में खो जाए, मन उसका शांत हो जाए,
तेरी कृपा जिसपर बरसे, उसका जीवन धन्य हो जाए,
मेरे विष्णु भगवान-०२
विष्णु नाम जो दिल से गाये, उसके जीवन में सुख हीं आये,
बोलो श्री हरी नारायण भगवन की जय !
जय जय जय जय जय !


मिलते-जुलते भजन...