तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी
कितनी सुन्दर छवि है भगवान जी-०२
तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी-०२
राम धुन में मगन है बलवान जी-०२
तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी-०२
माथे पे सिन्दूर है सोहे, हाथ गदा है विराजे,
माथे पे सिन्दूर है सोहे, हाथ गदा है विराजे,
लाल लंगोटा पहने पवनसुत, माथे मुकुट है साजे,
सबके दिल में बसी हैं शक्तिमान जी-०२
तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी-०२
और इस भजन को भी देखें: श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना
सुध लेने माँ सीता का तूने, सागर को है लांघा,
हो ओ ओ…
सुध लेने माँ सीता का तुमने, सागर को है लांघा,
असुरों के सब मालों के मर्दन को तुमने है साधा,
गूंजे आकाश में तुम्हारा नाम जी-०२
तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी-०२
तुम हीं हो श्री राम के दुलारे, तुमसा ना कोई दूजा,
हो ओ ओ…
तुम हीं हो श्री राम के दुलारे, तुमसा ना कोई दूजा,
भर देते हो झोली सभी की, करता तुम्हारे जो पूजा,
दे दो चरणों में थोड़ा सा स्थान जी-०२
तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी-०२
