आओ पवन कुमार महिमा तेरी गायें हम
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गायें हम,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गायें हम,
करुणा के भण्डार, महिमा तेरी गायें हम,
महिमा तेरी गायें हम,आओ पवन कुमार
महिमा तेरी गायें हम आओ पवन कुमार।।
लाल लंगोटा मुकुट है आला पाँव में कंठी रूप निराला,
लाल लंगोटा मुकुट है आला पाँव में कंठी रूप निराला,
भक्तों की सुन लो पुकार महिमा तेरी गायें हम,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गायें हम।।
करदो करुणा मारुती नंदन,
कष्ट निवारो हे दुःख भंजन,
करदो करुणा मारुती नंदन,
कष्ट निवारो हे दुःख भंजन,
खुशियों की ला दो बहार,
महिमा तेरी गायें हम,
आओ पवन कुमार
महिमा तेरी गायें हम,
विनती केवल सुन लो हमारी,
तेरे चरण के हम हैं पुजारी,
विनती केवल सुन लो हमारी,
तेरे चरण के हम हैं पुजारी,
नैया करो भव पार
महिमा तेरी गायें हम।।
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गायें हम,
महिमा तेरी गायें हम आओ पवन कुमार
महिमा तेरी गायें हम आओ पवन कुमार।।
