दुःख दूर करो लक्ष्मी मैया
करो दूर लक्ष्मी मैया, मेरे दुःख के अँधेरे-०२
अपने पावन पग रख दो, हे माँ घर में मेरे,
करो दूर लक्ष्मी मैया, मेरे दुःख के अँधेरे-०२
तेरे आने की प्रतीक्षा में, कबसे हैं मेरे नैना,
तेरे ममता की छाँव में हो, मेरे दिन और रैना,

ना भूलेंगे हम माँ, उपकार जो है तेरे,
करो दूर लक्ष्मी मैया, मेरे दुःख के अँधेरे-०२
लक्ष्मी माता के लोकप्रिय भजन: तू भाग्य जगाये मैया
है कामना यही ऐ मैया मेरी, पूरी तुम करदो,
ना दूर रहूं तुझसे मैं कभी, हे देवी यही वर दो,

मेरे निवास में हीं अब हो, मैया तेरे डेरे,
करो दूर लक्ष्मी मैया, मेरे दुःख के अँधेरे।