एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण बीच में खड़े हैं मेरे बजरंगी
हे बजरंगी बजरंगी राम के प्यारे,
एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण
बीच में खड़े हैं मेरे बजरंगी,
वीर वीर वीर वीर बजरंगी
हां बोलोवीर वीर वीर वीर बजरंगी
एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण।।
राम नाम की माला तेरे गले में साजे
दर्द मिटाते हैं उसके जो तेरे चरणों से लागे,
बूटी वह लाते हैं लक्ष्मण बचाते हैं बजरंगी
वीर वीर वीर वीर बजरंगी
हां बोलोवीर वीर वीर वीर बजरंगी
एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण
सीता को जाकर सुनाया देखो हाल राम का
मेरे बाला की महिमा तो भक्तों सारा जग है जानता,
दुश्मन दौड़ाते है लंका जलाते हैं बजरंगी
वीर वीर वीर वीर बजरंगी
हां बोलोवीर वीर वीर वीर बजरंगी
एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण।।
संग मैया के रहते मेरे हनुमान प्यारे
मेहंदीपुर धाम है ऐसा सारे संकट जो तारे,
उठाते हैं संकट भगाते हैं बजरंगी
वीर वीर वीर वीर बजरंगी
हां बोलोवीर वीर वीर वीर बजरंगी
एक तरफ राम और एक तरफ लक्ष्मण
बीच में खड़े हैं मेरे बजरंगी।।
