बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की

  • Bolo Sada Jaikar Pawan Sut Maha Bali Ki

बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की
बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की।।

केशरीनंदन बलधारी की
मारुतिनंदन उपकारी की
केशरीनंदन बलधारी की
मारुतिनंदन उपकारी की
आओ करो सेवा आज पवनसुत महाबली की
बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की।।

अपने कपीश को मन मैं बसा के
निश करो पूजन दर पे आके
अपने कपीश को मन मैं बसा के
निश करो पूजन दर पे आके
आओ शरण सुबह शाम पवनसुत महाबली की
बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की।।

संकट मोचन नाम जो ध्यावे
संकट उसके पास ना आवे
संकट मोचन नाम जो ध्यावे
संकट उसके पास ना आवे
महिमा गाएँ दिन रात पवनसुत महाबली की
बोलो सदा जयकार पवनसुत महाबली की।।

मिलते-जुलते भजन...