वीर हनुमान के धाम जो आ गया

  • Veer Hanuman Ke Dham Jo Aa Gaya

वीर हनुमान के धाम जो आ गया
सारे संकट से मुक्ति वही पा गया।।

सुनते है बालाजी सबकी फरियाद को
भाव से करता रहता उन्हे याद जो।।

वीर हनुमान के धाम जो आ गया
सारे संकट से मुक्ति वही पा गया।।

द्वारे हनुमत के दुख उनके मिटाते गये
बाबा बजरंगी को जो सुमिरते गये
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

शीश चरणों में आकर झुकते है जो
रोग दोष हुए है मुक्त वो
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

दीन दुखियो का संग मारुति
खुशिया मिल जाती रहते नही वो दुखी
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

राम सीने में जिसके भी बस जाते है
उस हरदे में कपिश्वर चले आते है
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

अपने भक्तो को हनुमत बुलाते नही
भक्त हो ते जहा प्रभु आते वही
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

तीनो लोको में हनुमत का डंका बजे
देव सुर नर मुनि सारे इनको भजे
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

अंजनी लाल के ध्यान में है सभी
अपने मान से भुलाओ ना इनको कभी
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

जिसपे करते दया देखो बजरंगबली
उसके जीवन की सारी मुसीबत टली
वीर हनुमान के धाम जो आ गया।।

वीर हनुमान के धाम जो आ गया
सारे संकट से मुक्ति वही पा गया।।

मिलते-जुलते भजन...