कलयुग में बाला ने लिया अवतार
कलयुग में बाला ने लिया अवतार
बालाजी तुम्हारी शक्ति अपार।।
जिसको कही ना सहारा मिले
उसको मिला है बजरंगी का प्यार।।
संकट हरने को लिया है अवतार लिया तुमने
बालाजी तुम्हारी माया कोई भी जान न पाया
गूँजे सदा ही तुम्हारी जय जयकार
बालाजी तुम्हारी शक्ति अपार।।
मंदिर के पीछे प्रेत राज है बड़े बलवान
भैरव कप्तान है थामे फौज की कमान
जो दुखिया आके नियम से उनके संकट कट जाते
वो दया का फल है पाटे
है बालाजी करते दुश्मनों का संहार
बालाजी तुम्हारी शक्ति अपार।।
कलयुग में बाला ने लिया अवतार
बालाजी तुम्हारी शक्ति अपार।।
सच्चे है बाला सच्चा है बाला का दरबार
जो सच्चे मन से आता उनका होता बेड़ा पार
हर शनिवार को मेला यहीं लगता है
हर दुखदा यहा मिट जाटा उनका दुखदा मित जाटा
है बालाजी करते सभी का उद्धार
बालाजी तुम्हारी शक्ति है अपार।।
कलयुग में बाला ने लिया अवतार
बालाजी तुम्हारी शक्ति अपार।।
