तेरा चमके चोला लाल बाला बजरंगी

  • Tera Chamke Chola Laal Bala Bajrangi

तेरा चमके चोला लाल बाला बजरंगी
बाला बजरंगी बाला बजरंगी
तेरी शोभा क्या बतलाऊँ बाला बजरंगी।।

रंगा है चोला राम रंग में
राम बसे तेरे अंग अंग में।।

रूप देख के हुआ दंग मैं
तुझको शीश झुकोउ बाला बजरंगी
तेरा चमके चोला लाल बाला बजरंगी।।

सीता ने सिंदूर लगाया
यही रंगी फिर तुझको भाया
मान में विचार तेरे आया
श्री राम के सम्मुख जाऊं बाला बजरंगी
तेरा चमके चोला लाल बाला बजरंगी।।

बोले राम हनुमत तू भोला
भाये तुझे ये तेरा चोला
उसी से उछाला उछाला डोला
तन पे यही सजाऊँ बाला बजरंगी
तेरा चमके चोला लाल बाला बजरंगी।।

मिलते-जुलते भजन...