सुनलो बालाजी सरकार मेरा जीवन तेरे हवाले

  • Sunlo Balaji Sarkaar Mera Jeevan Tere Havale

मेरा जीवन तेरे हवाले ओ पूनरासर वाले
के पग पग तू ही सम्भाले
थारे ही भरोसे परिवार ,
सुनलो बालाजी सरकार मेरा जीवन तेरे हवाले।।

केसरी नंदन माँ अंजनी के लाल
शक्ति तुम्हारी बड़ी बेमिशाल
तुमको जो ध्यावे , हो जावे वो निहाल
भक्तो के संकट टाले , बालाजी मतवाले,
के पग पग तू ही सम्भाले थारे ही भरोसे परिवार ,
सुनलो बालाजी सरकार मेरा जीवन तेरे हवाले।।

पूनरासर का है ये सच्चा दरबार
आरती उतारे जहाँ बोथरा परिवार
बजरंगी की होवे सदा जय जयकार
दिलीप गुण तेरा गावे , यो दिलबर हर्षावे
के पग पग तू ही सम्भाले थारे ही भरोसे परिवार ,
सुनलो बालाजी सरकार मेरा जीवन तेरे हवाले।।

मिलते-जुलते भजन...