मेरे काले हनुमान तुम रखना मेरा ध्यान
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान
संकट काटो शत्रु संहारो
जटिल करम बलवान।।
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान
संकट काटो शत्रु संहारो
जटिल करम बलवान।।
मेरे संकट मोचक मंगल मूरत
तुम हो गुनो के ख़ान।।
मेरे वेद व्याकरण के पंडित
मेरे सफल करो अब काम।।
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान।।
भूत पिसाच रोग दुख नाशक
आलोकिक अवतार
नगर गुलाबी शोभित
भक्त शिरोमणि कृपा निधान।।
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान।।
काले हनुमान की शरण में जो आए
महिमा करे बखान।।
सर्वा सिद्धि नव निधि को पाए
हो जाए कल्याण।।
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान।।
हरलो मेरे कष्ट प्रभु
मेरा डोर करो अज्ञान।।
रघुवेन्द्रा तेरी आए शरण
प्रभु दे दो वरदान
मेरे श्याम वरण हनुमान
मेरे काले हनुमान।।
मेरे राम भक्त हनुमान
मेरे काले हनुमान
मेरे श्याम वरण हनुमान।।
मेरे काले हनुमान
तुम रखना मेरा ध्यान।।
