जय जय महावीर हनुमान जो कोई धरे तुम्हारा ध्यान
जय जय महावीर हनुमान,
जो कोई धरे तुम्हारा ध्यान,
बेड़ा पार करो ओ बेड़ा पार करो।।
मस्त रहो तुम राम भजन में,
जीवन बीता इसी लगन में,
सेवा ही है धर्म तुम्हारा,
सेवा से पाया उजियारा।।
प्यारे रुद्रा रूप अवतार,
प्यारे रुद्रा रूप अवतार,
सबके कष्ट हरो,
ओ सबके कष्ट हरो।।
शंकर से बजरंगी बन गये,
राम प्रभु के सेवा दारी,
सूरज से तुम पाई विद्या,
जान महिमा कौन तुम्हारी,
जो कोई आए शरण तुम्हारी,
प्रभु भंडार भरो प्रभु भंडार भरो।।
जय जय महावीर हनुमान,
जो कोई धरे तुम्हारा ध्यान,
बेड़ा पार करो ओ बेड़ा पार करो।।

