भक्त खड़े तेरे द्वार दर्शन पाने के लिए

  • Bhakt Khade Tere Dwar Darshan Pane Ke Liye

भक्त खड़े तेरे द्वार दर्शन पाने के लिए
आ जाओ एकबार दर्श दिखाने के लिए
आजाओ बालाजी एक बार दर्श दिखने के लिए

बजरंग बाला दीन दयाला
तूँ रखवाला तू रखवाला
भक्तों की प्रतिपाल करे
तूँ ऐसा है मतवाला

आते हैं हर बार प्यार जताने के लिए
आजाओ बालाजी एक बार दर्श दिखने के लिए

गहरी गहरी नदिया दूर किनारा
दे दो सहारा दे दो सहारा
झूठे जग में तेरे बिन अब कोई नहीं हमारा

नाम तेरा मझधार
नाम तेरा मझधार से तर जाने के लिए
आये है तेरे द्वार दर्शन पाने के लिए
भक्त खड़े तेरे द्वार दर्शन पाने के लिए

भक्त खड़े तेरे द्वार दर्शन पाने के लिए
आ जाओ एकबार दर्श दिखाने के लिए

ये जीवन है तेरे हवाले
मुझको बचाले मुझको बचाले
हमने सुनी है तेरी महिमा तेरे खेल निराले

छोड़ा सब घर बार
छोड़ा सब घर बार तुझे मानाने के लिए
आ जाओ एकबार दर्श दिखाने के लिए

दास चिरंजी सेवक तेरा
चरणों का तेरे चरणों का तेरे
तेरे दर पर आन पड़े है कोई नहीं है मेरा
आ जाओ सरकार
आ जाओ सरकार मुझे अपनाने के लिए
आ जाओ एकबार दर्श दिखाने के लिए

मिलते-जुलते भजन...