तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ

  • Tere Bina Suna Mera Har Ek Jahan

ओ ओ… ऐ मैया ममता की धारा,
टूटे सपनों को तूने संवारा,
डूबी नैया को पार लगाया,
सुने जीवन में रंग जमाया,
आजा शेरोवाली माँ, आजा जगदम्बे माँ,
तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ।

जब जब अँधेरा मन में छाया,
हर एक सपना काँप के मुरझाया,
तेरी कृपा से दीप जला है,
टूटता साहस फिर से पला है,
ओ ओ…
आजा शेरोवाली माँ, आजा जगदम्बे माँ ,
तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ।

कांटो भरी जब राह सताए,
हर एक साया डर बन जाए,
तेरे चरणों में शीश झुकाया,
हर एक गम को पास न पाया,
ओ ओ…
आजा शेरोवाली माँ, आजा जगदम्बे माँ ,
तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ।

और इस भजन को भी देखें: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

सुने दुआ जब शब्द ना पाए
आंसू हीं तब गीत बन जाए,
तेरा हीं नाम लव पे आया,
सूखा सागर झरना बनाया,
आजा शेरोवाली माँ, आजा जगदम्बे माँ,
तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ।

अब तो साँसे नाम जपाये,
तेरे बिना ये थम थम जाए,
दे दे दर्शन एक पल का दान,
तेरे बिना वीरान मेरा हर अरमान,
ओ ओ…
आजा शेरोवाली माँ, आजा जगदम्बे माँ ,
तेरे बिना सुना मेरा हर एक जहाँ।


मिलते-जुलते भजन...