चाहा है तुझको चाहेंगे हरदम

  • Chaha Hai Tujhko Chahenge Hardam

तेरे दर पे दीवाना आया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है-०२
मुझे अपना बनाया मेरा भगवन,
तुझे पल-पल पुकारे मेरा पागल मन,
तूने अपनी शरण में लगाया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है-०२

तुझको पाकर के मैं तो भूल गया दुनिया सारी,
तू जो साथ मेरे भगवन लगने लगी दुनिया प्यारी,

तुझे अपने हीं दर में बसाया है-०२
तूने अपनी शरण में लगाया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है-०२

और इस भजन को भी देखें: मेरे भगवन दया कीजिये

तू हीं तो श्रृंगार मेरा, तुझसे हीं संसार मेरा,
मेरे हमदम मेरे प्रियतम, संकट मोचन यार मेरा,

तुझे रग-रग में मैंने छुपाया है-०२
तूने अपनी शरण में लगाया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है-०२
तेरे दर पे दीवाना आया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है,
मुझे अपना बनाया मेरा भगवन,
तुझे पल-पल पुकारे मेरा पागल मन,
तूने अपनी शरण में लगाया है, तुझे चाहा है तुझे पाया है-०२

मिलते-जुलते भजन...