महादेव की शादी है
मेरे शिव गौरा की रात्री आयी है,
सबनो मेरी तरफ से लख लख बधाई है।
ॐ नमो पार्वती पतये, हर हर महादेव !
महादेव की शादी है-०२
सज के बारात आ गयी है-०२
महादेव की शादी है, सज के बारात आ गयी है,
सब भूत प्रेत भी नाच रहे, सब महाकाल को जाप रहे,
कोई ना रोकने वाला है, आज पीया भांग का प्याला है,
और लग्न शिवा से लागी है,
महादेव की शादी है, सज के बारात आ गयी है,
सब भूत प्रेत भी नाच रहे, सब महाकाल को जाप रहे,
महादेव की शादी है।
शिव और मैया गौरी की, सबसे सुन्दर है जोड़ी जी,
इनके जैसा कहीं प्यार नहीं, बिन इनके चले संसार नहीं,
देखो साथ हमारे जी, नाचता चाँद सितारे जी,
नाग गले की माला है, और शिव का रूप निराला है,
हम शिव की भक्ति का वारी हैंम,
महादेव की शादी है, सज के बारात आ गयी है,
सब भूत प्रेत भी नाच रहे, सब महाकाल को जाप रहे,
महादेव की शादी है।
भोले…
और इस भजन को भी देखें: हे नाथ शंभू थाम लो मेरा हाथ
सबको हीं बुलाबा आया है, डमरू शिवजी ने बजाया है,
माथे पे राख लगा के भी, नाचेंगे ढोल बजा के भी,
जो शिव की शादी में आया है, उसने जो माँगा पाया है,
हम तुमने सजाया मंदिर है, शिव शिवा डिओन दिलों के अंदर हैं,
महादेव की शादी है, सज के बारात आ गयी है,
सब भूत प्रेत भी नाच रहे, सब महाकाल को जाप रहे,
महादेव की शादी है।