दिल आ गया है कन्हैया
एक झलक में सांवरे, लूट लिया सुख चैन,
रोम रोम हुआ राधिका, वृन्दावन हुए नैन।
तुम्हईं पे दिल मेरा दिल, आ गया है कन्हैया-०२
तुम्हरीं झलक पे मोहना-०२
हाय मन का डोलना, कैसे हिचकोले हाय नैया,
तुम्हईं पे दिल मेरा दिल, आ गया है कन्हैया-०२
क्या उपमा दूँ रास बिहारी,
छवियां तुम्हारी सब अनुपम है,
क्या उपमा दूँ रास बिहारी,
छवियां तुम्हारी सब अनुपम है,
दो हीं आँखे दी हैं तुमने,
दर्शन को ये दोनों कम है,
मुकुट में मोर पंख है, श्याम रंग है तुम्हरा बनवारी,
चमकता है मुखमण्डल, कान में कुण्डल पीताम्बर धारी,
प्रभु चितचोर बड़े हो, मौन कड़े हो बांसुरिया लेके,
छटा ये देख जुदा जो मेरे माधव, और वो क्या देखे,
प्रीत में तुम्हरी ओ सखा-०२
ऐसे तड़पे मन राधिका, जैसे पिंजरे मैं सोन चिरैया,
तुम्हईं पे दिल मेरा दिल आ गया है कन्हैया-०२
और इस भजन से भी आनंदित हों: उम्र भर बरसाना रहूं
कन्हैया कन्हैया, कन्हैया कन्हैया,
याद नहीं कजरा गजरा, बिंदिया बिछुआ भूली,
मेरा सोलह श्रृंगार तुम्हारे, श्री चरणों की धूली।
तुम्हीं बताओ बलमा,
सज के तो मैं जाऊं कहाँ,
प्रेम गली है भूल भूलैया,
तुम्हईं पे दिल मेरा दिल आ गया है कन्हैया-०४


