दीप जलाएं भाग्य जगाएं आई देव दिवाली
दीप जलाएं भाग्य जगाएं, आई देव दिवाली,
दीप जलाएं भाग्य जगाएं, आई देव दिवाली,
कार्तिक पूर्णिमा है जगमग हर शमां है, छायी है खुशहाली,
दीप जलाएं भाग्य जगाएं, आई देव दिवाली-०२
आई देव दिवाली।
पुण्य कमाने का ये दिन है, देव मानाने की घड़ी है,
शिव जी गणेश जी से वर को, आज हीं पाने की घड़ी है,
पुण्य कमाने का ये दिन है, देव मानाने की घड़ी है,
शिव जी गणेश जी से वर को, आज हीं पाने की घड़ी है,
सबका हीं मान करो शुभ कल्याण करो, महके हैं डाली डाली,
दीप जलाएं भाग्य जगाएं, आई देव दिवाली-०२
आई देव दिवाली।
और इसे भी देखें: काशी में खुशहाली है देव दिवाली है
दीप दान पूजा की विधि से, करता है जो भी जन समर्पण,
लक्ष्मी जी कृपा करे उसपर, सुखदायी होवे उसका जीवन,
दीप दान पूजा की विधि से, करता है जो भी जन समर्पण,
लक्ष्मी जी कृपा करे उसपर, सुखदायी होवे उसका जीवन,
खुशबू तिवारी बारे दीपक प्यारे प्यारे, बन के आयी सवाली,
दीप जलाएं भाग्य जगाएं, आई देव दिवाली-०२
आई देव दिवाली।






