|

ये रिमझिम सा ये मौसम अच्छा नहीं लगता

  • Ye Rimjhim Sa Ye Mausam Accha Nahin Lagta

अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम अच्छा नहीं लगता।

बेलपत्र धतूरा गंगाजल हम लाएं,
तेरे चरणों में भोले श्रद्धा से चढ़ाएं,
तेरे नाम का दीप दिल में जलता रहे,
हर सांस में हर हर महादेव निकलता रहे,
एक भोले का आशीर्वाद चाहिए संसार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन अच्छा नहीं लगता,
बिन शिव जी के ये सावन अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम अच्छा नहीं लगता,
एक भोले का दर्शन चाहिए प्यार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन अच्छा नहीं लगता।

कांवड़ की राहों में कदम बढ़ते जायें,
बम बम भोले गाकर खुशियां बरसायें,
देवघर की गलियों में गूंजे जयकारा,
भोले तेरे नाम से चमके जग सारा,
एक भोले की कृपा चाहिए उद्धार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन अच्छा नहीं लगता।

और इस भजन को भी देखें: मुझे ला दो चुनरिया भोलेनाथ महीना आया सावन का

जब भी कोई संकट जीवन में आता,
भोले का नाम हीं सहारा बन जाता,
तेरी दया से हर अँधियारा मिट जाये,
तेरी कृपा से हर सपना सच हो जाये,
एक शिव का सहारा चाहिए हर परिवार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन अच्छा नहीं लगता,
हर हर महादेव की गूंजे पुकार,
भोले कर देना सबका बेड़ा पार,
तेरी महिमा से रौशन हो संसार,
तू हीं हमारा सच्चा पालनहार,
बिन शिव जी के ये सावन अच्छा नहीं लगता,
ये रिमझिम सा ये मौसम अच्छा नहीं लगता,
एक भोले का दर्शन चाहिए प्यार के लिए,
बिन बाबा के ये जीवन अच्छा नहीं लगता,
बिन शिव जी के ये सावन अच्छा नहीं लगता।
हर हर महादेव, बम बम बम बम बम भोले !


मिलते-जुलते भजन...