यहां जगत में राम पधारे उसी अयोध्या जाना है

  • Yahan Jagat Me Ram Padhare Usi Ayodhya Jana Hai

पांच सदी के इन्तजार को मिल कर हमे सजाना है,
यहां जगत में राम पधारे उसी अयोध्या जाना है ॥

यहां हजारो राखी रोई ममता गोली खाई है,
जाने कितने संगर्शो से झुजी नित तरुनाई है
राम के रूप में संस्कृति का वो प्रांगन प्रीत सजाना है
यहां जगत में राम पधारे उसी अयोध्या जाना है ॥

जाने कितने सत प्रयास से ये शुभ वेला आई है
कितने रूप दल दले गए है तब ये मेला भई है
कितने सूत बलिदान हुए फिर कितने आंसू बहाए है
कितनो ने फिर करी तपस्या तब हम ये दिन पाए है
अपने घर को समज अयोध्या सज के दीप जगाना है
शीला न्यास के बाद दर्श को उसी अयोध्या जाना है ॥

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन हनुमत यहां महान हुए
जिन गलियों में चले राम श्री मर्यादा अभिमान हुए
भारत माँ के जो बालक माँ सरयू तट बलिदान हुए
हम है साक्षी वो भी युग के मंदिर भव्य बनाना है
यहां जगत में राम पधारे उसी अयोध्या जाना है ॥

मिलते-जुलते भजन...