वो तो लाल चुनरिया वाली है
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है-०२
मेरी मैया के माथे पे बिंदिया-०४
वो तो सिन्दूर लाल लगाती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है।
मेरी मैया के मोटे-मोटे नयना-०४
वो तो नयनों में कजरा लगाती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है।
मेरी मैया के हाथों में चूड़ा-०४
वो तो मेहंदी लाल लगाती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है।
मेरी मैया का मीठा-मीठा हलवा-०४
वो तो प्रेम से भोग लगाती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है।
मेरी मैया के पैरों में पायल-०४
वो तो छमछम करते आती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है।
और इस भजन को भी देखें: मैया तेरे बिन जीवन अच्छा नहीं लगता
मेरी मैया के भवन में ज्योति-०४
वो तो संकट दूर भगाती है, मैया शेरावाली है,
वो तो लाल चुनरिया वाली है, मैया शेरावाली है-०४

