वृंदावन जाना तो जरूर है

  • Vrindavan jana to jaroor hai

चाहे वृंदावन हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है,
चाहे वृंदावन हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है।

जिनसे मिलने को अखियां तरसी है,
जिनसे मिलने को बरसो बरसी है,
जिनसे मिलने को अखियां तरसी है,
जिनसे मिलने को बरसो बरसी है,
वो कान्हा का प्यारा सा रूप है,
वृंदावन जाना तो जरूर है,
चाहे बनवारी हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है।

मुझको कान्हा का बुलावा आया है,
तब ही मन को वृंदावन भाया है,
मुझको कान्हा का बुलावा आया है,
तब ही मन को वृंदावन भाया है,
ऊंची नीची डगर मशहूर है,
वृंदावन जाना तो जरूर है,
बांके बिहारी हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है।

चाहे वृंदावन हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है,
चाहे वृंदावन हमसे दूर है,
पर हमको जाना तो जरूर है।

और इस भजन का भी अवलोकन करें: सांवरे सांवरे मेरे घर आओ कभी


मिलते-जुलते भजन...