वो तो चले हनुमान रे
वो तो चले हनुमान रे
मेरे भैया मारे किलकारी रे
मारे हुनकारी रे
किनके पठायो तुम चले आये
किनके आज्ञा कारी
कौन ने तुमको हुकुम दियो है
तोड़ी सारी फुलवारी रे
वो तो चले हनुमान रे
मेरे भैया मारे किलकारी रे
मारे हुनकारी रे
राम पठायो हम चले आये
लक्ष्मण आज्ञा कारी है
मात सिया ने हुकुम दिया है
तोड़े जो खाये मेरे भैया सारी फुलवारी रे
वो तो चले हनुमान रे
मेरे भैया मारे किलकारी रे
मारे हुनकारी रे


