विनायक छोड़ मत जाओ
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी-०२
तनिक दिन और रुक जाओ, तुम्हारी यादआएगी-०२
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी।
दिवस दस संग में रह के, कितनी यादें संजो कर के,
चले हो दूर अब मुझसे, नयन से नीर है छलके,
नयन से नीर है छलके,
ना जाओ दूर अब हमसे, तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी।
रहूँगा मैं भला कैसे, हुए जो दूर तुम मुझसे,
दर्श को तरसेगी अँखियाँ, खता कुछ हो गयी मुझसे,
खता कुछ हो गयी मुझसे,
दिल को कैसे मैं समझाऊँ, तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी।
तेरे आने से पहले हीं, सजाये थे ये घर गलियां,
सुना था जब तेरा आवन, खिली दिल की मेरे कलियाँ,
खिली दिल की मेरे कलियाँ,
मेरी विनती ना ठुकराओ, तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी।
तुमसे ज्यादा ना मैं चाहूँ, ये वादा करके तुम जाओ,
बरस अगले जो तुम आओ, कभी ना लौट कर जाओ,
कभी ना लौट कर जाओ,
मुझे संग अपने ले जाओ, तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी-०२
और इसे भी देखें : गजानन बैठे रहियो
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी,
तनिक दिन और रुक जाओ, तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड़ मत जाओ, तुम्हारी याद आएगी-०२
