वीणा वादिनी सरस्वती वंदना

  • Veena Vadini Saraswati Vandana

वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ-०२
विद्या ज्ञान दान दे माता,
जीवन सफल बनाओ-०२
वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ,
विद्या ज्ञान दान दे माता,
जीवन सफल बनाओ-०२
वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ-०२

माला पुस्तक वीणा धारिणी, हंस पे आसन माता-०२
ज्ञान कला और विद्या की देवी, स्वर संगीत की दाता,
हम अज्ञानी भक्तों पर भी, दया कृपा बरसाओ,
विद्या ज्ञान दान दे माता,
जीवन सफल बनाओ-०२
वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ-०२

और इस भजन को भी देखें: ओ वीणेवाली दया कर दानी

बुद्धि बढ़ाती ज्ञान जगाती, सच्ची राह दिखलाती-०२
ज्ञानवान मतिमान बनाकर,
जीवन धन्य बनाती-०२
हम भी शरणागत हैं शारदे, हमको भी अपनाओ,
विद्या ज्ञान दान दे माता,
जीवन सफल बनाओ-०२
वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ,
विद्या ज्ञान दान दे माता,
जीवन सफल बनाओ-०२
वीणा वादिनी मात सरस्वती, अपनी शरण बिठाओ-०२


वीडियो देखने के लिए इस हाइपरलिंक को दबाएं: https://youtu.be/boKRGybMcRA?list=RDboKRGybMcRA

मिलते-जुलते भजन...