उड़े बजरंग उड़े हनुमत

  • Ude Bajrangbali Ude Hanumat

उड़े बजरंग, उड़े हनुमत,
उड़े बजरंग बड़े बली बलकारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके

सात समुंदर लांघ के लंका को जावे,
असुरो को वन में मार सीता को पावे,
मिट जायेगी मिट जायेगी दुविधा सारी,
मिट जायेगी दुविधा सारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके

माता को दिखाई प्रभु राम की अंगूठी,
देके परिचय सब खबर बताई,
सेवक प्रभु का हु मैं आज्ञाकारी,
सेवक प्रभु का हु मैं आज्ञाकारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके

रावण की सेना ने बंधक बनाया,
जला दो पूंछ इसकी ये हुकुम सुनाया,
लंका जलाकर लंका जलाकर ये आये सारी,
लंका जलाकर लंका जलाकर ये आये सारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके

मिलते-जुलते भजन...