|

टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ

  • Tuta Hun Maa Bikhra Hun Maa

टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ ठहरा हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ टूटा हूँ माँ,
रोता हूँ माँ तड़पा हूँ माँ, तेरे नाम से हीं सम्भला हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ टूटा हूँ माँ।

दुनिया ने जब ठुकराया माँ, तूने गले लगाया माँ,
सूनी आँखों में आस जगी, तूने मेरी राह दिखाई माँ,
दर्द मिला तो तेरा नाम लिया, आंसू में भी तेरा धाम मिला,
हारा था माँ हारा था माँ, तेरी कृपा से संवरा हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ टूटा हूँ माँ।

मन मेरा जब घबराया माँ, तेरा हीं नाम पुकारा माँ,
अंधियारे में दीप बनी तू, मुझको राह दिखाया माँ,
जिस पल तुझको याद किया, उस पल दिल ने चैन लिया,
रोया हूँ माँ रोया हूँ माँ, तेरी गोद में उतरा हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ टूटा हूँ माँ।

और इस भजन को भी देखें: पैदल हीं आउंगी तेरे द्वार हो शेरोंवाली

मुझमें कुछ भी मेरा नहीं, तेरे सिवा कोई मेरा नहीं,
मेरी साँसों की धुन है तू, मेरी धड़कन का दीप है तू,
गिरता हूँ तो थाम लो माँ, डूबूँ तो तू पार लगा,
तेरा हूँ माँ तेरा हूँ माँ, तेरे भरोसे ठहरा हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ टूटा हूँ माँ
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ,
माँ ओ माँ मेरी माँ, तेरी चरणों में ठहरा हूँ माँ,
टूटा हूँ माँ बिखरा हूँ माँ, तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ,
तेरे चरणों में ठहरा हूँ माँ।


मिलते-जुलते भजन...