तूने ही श्याम जी रचा संसार है

  • Tune Hi Shyamji Racha Sansaar Hai

सबका एक सहारा मुरली वाला
कष्ट हरे जग का ननद का लाल

तूने ही श्याम जी रचा संसार है,
जाने न कोई मोहन तेरी लीला अपरम पार है
तूने ही, श्याम जी तूने ही…

गोकुल में जाके मोहन, कभी मथुरा में पुकारा
महा रास है रचाया, कहाँ वास है तुम्हारा
मन चाहता है मोहन मन में तुझे बसा लें
चरणों की धुल तेरी माथे पे हम लगा ले
करदे उधार मेरा तू जग का पालन हार है
तूने ही, श्याम जी तूने ही…

लीला रचाई बन के गैयों का रखवाला
गीता में भी दिया है हमे ज्ञान का उजाला
तन मन से जो भी तेरा इक बार तेरा हो गया है
तेरी दया से भव से वो पार हो गया है
तू ही तो है गिरिधर, सब का आधार है
तूने ही, श्याम जी तूने ही…

मिलते-जुलते भजन...