तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ

  • Tumhare Dar Par Balaji Sawali Ban Ke Aaya Hoon

जय बालाजी जय बालाजी जय बालाजी
तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ
गमो के भोज की गठरी दिखाने तुम को आया हूँ
तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ ।।

नही चिंता जमाने की करू परवाह मैं किस की,
मुझे अपनों ने ठुकराया सुनाने अर्ज आया हूँ
तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ ।।

सुना है मैंने बाला जी मिटाते कष्ट सबके हो
तेरी अद्भुत बड़ी माया उमंगे मन में लाया हूँ
तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ ।।

मेरी लागी लगन तुमसे मैं हु आबाद ही तुम से,
तेरा ही नाम गुण गाया के नागर अर्जी लाया हूँ
तुम्हारे दर पर बाला जी सवाली बन के आया हूँ ।।

मिलते-जुलते भजन...