तुम संभालने आओगे
सुख दुख सब तेरे नाम किया, क्या तुम मुझको अपनाओगे-०२
मैं जानती हूँ मेरे प्यारे प्रभु, मुझे तुम हीं संभालने आओगे-०२
कभी मुरलीधर बनके आना, कभी राम बनके आना-०२
हमको पागल कर जाओगे, चाहे जैसे रूप में आओगे,
मैं जानती हूँ मेरे प्यारे प्रभु, मुझे तुम हीं संभालने आओगे।
और इस भजन का भी अवलोकन करें: बरस रही प्रभु की कृपा अपार
कितना तरसती हूँ दर्शन को, क्या तुम इतना जानते हो-०२
सबका दुःख तुमने देख लिया, मुझे देखने कबतक आओगे,
मैं जानती हूँ मेरे प्यारे प्रभु, मुझे तुम हीं संभालने आओगे।
मैं सबरी हूँ दास तुम्हारी, जन्मों से हूँ दुखियारी-०२
मेरी नैया अटकी बीच भंवर, मुझको कब पार लगाओगे,
मैं जानती हूँ मेरे प्यारे प्रभु, मुझे तुम हीं संभालने आओगे-०३

