तुम हीं शंभू मेरा ठिकाना

  • Tum Hin Shambhoo Mera Thikana

तुम हीं शंभू मेरा ठिकाना,
तुम हीं हो मेरी दुनिया,
जब से तुझको माना अपना,
दूर हुई सारी कमियां,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
तेरी भक्ति जीवन आधार,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
शिव बिना कौन हमारा।

सांझ सवेरा तेरा नाम है,
सांस सांस में तेरा धाम है,
तुझसे हीं जग है उजियारा,
तेरे बिना सब वीरान है,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
तेरी भक्ति जीवन आधार,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
शिव बिना कौन हमारा।

और इस भजन को भी देखें : हे नाथ शंभू थाम लो मेरा हाथ

दीन हीन सबको संभालते,
अज्ञान का अँधेरा टालते,
भोले तेरी शरण में आकर,
भक्त सभी दुःख भूल जाते,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
तेरी कृपा हीं सहारा,
हर हर महादेव, हर हर महादेव,
जय शिव शंकर हमारा।


मिलते-जुलते भजन...