तुम बिन जाऊं कहाँ मेरे भगवान
विघ्न विनाशक जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान,
विघ्न विनाशक जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान,
तुम हीं हो प्रभु मेरा अभिमान,
तुम बिन जाऊं कहाँ, मेरे भगवान-०२
और इस भजन का भी अवलोकन करें: बजरंगबली मेरी लाज बचा लो
कितने लोगों को तारा, जीवन तूने संवारा,
मेरी भी बिगड़ी बन जाए, तेरा हीं है सहारा,
कितने लोगों को तारा, जीवन तूने संवारा,
मेरी भी बिगड़ी बन जाए, तेरा हीं है सहारा,
तुझसे हीं चलता है ये जहान,
तुम बिन जाऊं कहाँ, मेरे भगवान-०२
करता हूँ तेरी बंदगी, तेरा हीं जतन करूँ,
दे दो ना अपनी भक्ति भगवन, तेरा भजन करूँ,
करता हूँ तेरी बंदगी, तेरा हीं जतन करूँ,
दे दो ना अपनी भक्ति भगवन, तेरा भजन करूँ,
दिल में बस यही मेरे अरमान,
तुम बिन जाऊं कहाँ, मेरे भगवान-०२
विघ्न विनाशक जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान,
तुम हीं हो प्रभु मेरा अभिमान,
तुम बिन जाऊं कहाँ, मेरे भगवान-०२