तुझे तुलसी कहूँ या वृंदा

  • Tujhe Tulsi Kahun Ya Vrinda

आँगन में विराजमान तुलसी माता केवल एक पौधा नहीं,
बल्कि हमारे सनातन धर्म में पूजनीय देवी हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार माता तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा थीं,
वे जालंधर की पत्नी और परम पतिव्रता नारी थीं,
उनके तप और अखंड सतीत्व के प्रभाव से देवता भी उनको परास्त नहीं कर सके।
भगवान् विष्णु ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर, उन्हें तुलसी के रूप में पूजनीय होने का
वरदान दिया, तभी से तुलसी माता भगवान हरी को अत्यंत प्रिय हैं। देवउठनी एकादशी पर
उनका विवाह शालिग्राम जी से कराया जाता है। आइये तुलसी महारानी की महिमा का
गुणगान करें।

जय तुलसी महारानी, जय श्री हरि विष्णु।

तुझे तुलसी कहूँ या वृंदा, या हरी की है पटरानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी-०३

धरती ने तुझे है जन्मा, भगीरथ ने है पाली,
सभी रोगों को हरती हो, आँगन की तुलसी रानी,
जहाँ हरी भरी तुम दिखती, वहां हरी भरी हो जाती,
तेरा संकट दूर करेंगे, आँगन की तुलसी रानी,
तुझे तुलसी कहूँ या वृंदा, या हरी की है पटरानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी।

और इसे भी देखें: आज तुलसी का विवाह है

सब दुखों को हरती हो, आँगन की तुलसी रानी,
पत्ते में श्याम समाये, और मध्य में लक्ष्मी रानी,
सबके भण्डार हैं भरती, आँगन की तुलसी महारानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी,
तुझे तुलसी कहूँ या वृंदा, या हरी की है पटरानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी,
ग्याररस को विवाह रचाऊँ, मनवांछित वर हैं पाते,
जिस घर में तू रहती है, आती है वहां खुशहाली,
हे पतिव्रता नारी, तेरी महिमा सबने जानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी,
तुझे तुलसी कहूँ या वृंदा, या हरी की है पटरानी,
तेरा संकट दूर करेंगी, आँगन की तुलसी रानी।


मिलते-जुलते भजन...