तू मेरा बाबा तू मेरी माई

  • tu mera baba tu meri maai

तू मेरा बाबा तू मेरी माई
तू मेरा दाता तू मेरा साईं साईं
तू मेरा बाबा तू मेरी माई

मैं याहा देखू मैं जिधर देखू तेरा जलवा इधर उधर देखू
मेरे होठो में तेरा ही नाम रहे तेरे सजदे में अपना सिर देखू
तू मेरे संग रहे बन के मेरी परछाई,
तू मेरा बाबा तू मेरी माई

मेरी कश्ती का साईं किनारा तू है
मेरे जीने का साईं सहारा तू है
जान बक्शी मुझको तूने मगर
मुझको इस जान से साईं प्यारा तू है
तोड़ के सब से मैंने तुझसे प्रीत निभाई
तू मेरा बाबा तू मेरी माई

तुझको मेरी फिकर भी रहती है
तुझको मेरी खबर भी रहती है
तू नजर मुझको न आये मगर तेरी मुझपे नज़र फिर भी रेहती है
तू सम्बाले मुझे जब भी मैं गबराई,
तू मेरा बाबा तू मेरी माई

मिलते-जुलते भजन...