तू खोल के दिल रखना

  • Tu Khol Ke Dil Rakhna

क्या घाव दिए जग ने, सब तुझको दिखलाऊंगा,
टूट चूका हूँ बाबा, सबकुछ तेरे आगे रख दूंगा।

महादेव किसे कहूं ये व्यथा, तू हीं तो सुनता है बस तुझे पता,
महाकाल किसे कहूं ये व्यथा, तू हीं तो सुनता है बस तुझे पता,
तू खोल के दिल रखना।

नहीं बोल पता मैं, जब तेरे सामने आता हूँ,
सुध-बुध खोकर बाबा, तेरा नाम हीं लेता रहता हूँ,
महाकाल तू खोले के दिल रखना, जब सारा दर्द सुनाऊंगा,
फुर्सत में बैठना भोले, तेरे द्वार रोते हुए आऊंगा,
तू खोल के दिल रखना,
तेरा साथ हीं अब महादेव, मुझे साँसों से भी प्यारा है,
जो जख्म दिए संसार ने, सब मरहम तू हीं मेरा है,
तेरी कृपा की छाया में, अब बस सो जाना चाहता हूँ,
बहुत टूट गया हूँ बाबा, तेरे चरणों में आकर मर जाना चाहता हूँ,
तू खोल के दिल रखना।

और इस भजन सी भी आनंदित हों: मेरे भोले जी करदो नज़र

इतनी सी अर्ज है महाकाल, आज तुझे बताता हूँ,
ये टुटा हुआ दिल, तेरे नाम में हीं समाता हूँ,
मेरी पुकार सुनलो भोलेनाथ, फिर शायद जी पाउँगा,
वर्ना इस दर्द में कहीं, खोकर रह जाऊंगा,
तू खोल के दिल रखना,
क्या घाव दिए जग ने, सब तुझको दिखलाऊंगा,
टूट चूका हूँ बाबा, सबकुछ तेरे आगे रख दूंगा,
महादेव किसे कहूं ये व्यथा, तू हीं तो सुनता है बस तुझे पता,
महाकाल किसे कहूं ये व्यथा, तू हीं तो सुनता है बस तुझे पता,
तू खोल के दिल रखना,
इतनी सी अर्ज है महाकाल, आज तुझे बताता हूँ,
ये टुटा हुआ दिल, तेरे नाम में हीं समाता हूँ,
मेरी पुकार सुनलो भोलेनाथ, फिर शायद जी पाउँगा,
वर्ना इस दर्द में कहीं, खोकर रह जाऊंगा,
तू खोल के दिल रखना,
क्या घाव दिए जग ने, सब तुझको दिखलाऊंगा-०२
हर हर महादेव, जय भोलेनाथ महाकाल महाकाल
हे भोले महाकाल,
हे भोले मुझे बचा ले।

मिलते-जुलते भजन...