तेरे सारे काम हनुमानजी करेंगे
रामजी जी करेंगे ना तो श्यामजी करेंगे,
तेरे सारे काम हनुमानजी करेंगे।।
जय हो जय हो जय हो जय हो
जय हो जय हो जय हो जय हो
राम और श्याम दोनों बात मानते हैं,
भक्त से बड़ा ना कोई सब जानते है,
होगा वही जो भी ये जुबान से कहेंगे
जय हो जय हो जय हो जय हो ।।
आए जो मुसीबत नाम लिया करना,
अटके जो नैना बस याद किया करना
तेरी हर समस्या का निदान भी करेंगे
जय हो जय हो जय हो जय हो ।।
राम जी से मिलना चाहे, श्याम जी से मिलना,
“बनवारी” पहले हनुमान जी से मिलना,
दोनों से तुम्हारी पहचान ये करेंगे,
जय हो जय हो जय हो जय हो ।।
