तेरे नाम

  • Tere Naam

तेरे नाम हमने लिखा है,

तेरे नाम हमने लिखा है, जीवन अपना सारा मोहन,
अब तू हीं मेरी धुप सांवरे, तू हीं ठंढ़ी धारा मोहन,
तेरे नाम हमने लिखा है।

लोग कहे मैं बावरी हो गई, लोग कहे मैं दीवानी,
लेकिन मेरे रोम रोम में, तेरी हीं है कहानी,
जग की बातें जग हीं जाने, तू है मेरा सहारा मोहन,
तेरे नाम हमने लिखा है, जीवन अपना सारा मोहन।

गोकुल के गलियों में ढूंढूं, या यमुना के किनारे,
नैन थके पर आस ना टूटी, भटके तेरे द्वारे,
राधा तो बस एक छवि है, तू हीं उसका नजारा मोहन,
तेरे नाम हमने लिखा है, जीवन अपना सारा मोहन।

और इस भजन को भी देखें: वृन्दावन की गइयाँ पुकारे राधा नाम

सांझ ढ़ले जब बंसी बजे, सुध बुध अपनी खोती हूँ,
हंसती हूँ मैं तुझको पाकर, तुझ बिन रहकर रोती हूँ,
सांवरिया तेरे रंग में रंगा है, मन का हर एक सितारा मोहन,
तेरे नाम हमने लिखा है, जीवन अपना सारा मोहन,
तेरे नाम हमने लिखा है, जीवन अपना सारा मोहन,
अब तू हीं मेरी धुप सांवरे, तू हीं ठंढ़ी धारा मोहन।


मिलते-जुलते भजन...