तेरे हाथों में मेरी डोर
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०३
अब तो दर तेरा मैया जी,
अब तो दर तेरा मैया जी, सच्चा मेरा ठौर,
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०२
दिन पल घड़ियां सांझ सवेरे तेरा नाम हीं याद रहे-०२
रसना मेरी मैया सुनले हर पल यही तुमसे कहे-०२
दिन पल घड़ियां सांझ सवेरे तेरा नाम हीं याद रहे,
रसना मेरी मैया सुनले हर पल यही तुमसे कहे,
तुमसे हीं अब रात है मेरी,
तुमसे हीं अब रात है मेरी, तुमसे हीं है भोर,
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०२
और इस भजन का भी अवलोकन करें: आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे
मुझको तो अब हो गया है, मैया तुमपर एतवार-०३
कह नहीं सकता मैया तुमको, कितना करता हूँ मैं प्यार-०२
मुझको तो अब हो गया है, तुमपर मैया एतवार,
कह नहीं सकता मैया तुमको, कितना करता हूँ मैं प्यार,
दिल के दिल में रखता हूँ मैं,
दिल के दिल में रखता हूँ मैं, ना करता कहीं शोर,
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०२
मुझको क़दमों में रख लेना, दास बना के अपना माँ-०२
तेरी दया से पूरा होगा, अब मेरा ये सपना माँ-०२
मुझको क़दमों में रख लेना, दास बना के अपना माँ,
तेरी दया से पूरा होगा, अब मेरा ये सपना माँ,
क्या कहूं चलता ही नहीं है,
क्या कहूं चलता ही नहीं है, दिल पर अपना जोर,
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०३
अब तो दर तेरा मैया जी,
अब तो दर तेरा मैया जी सच्चा मेरा ठौर,
तेरे हांथो में मेरी डोर, चाहे ले चल तू जिस ओर-०२